govtyojnamyindia.com

GOVT YOJANA

MyIndia.COM

Welcome To Govtyojnamyindia.com

Bharti Airtel Scholarship 2026-27: आवेदन शुरू, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Bharti Airtel Scholarship प्रोग्राम एक में मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति योजना है जिसे भारतीय एयरटेल फंक्शन द्वारा शुरू किया गया है इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थी को भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना इनका मुख्य उद्देश्य है।

इस छात्रवृत्ति के तहत Top 50 NIRF रैंक वाले इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रथम वर्ष के बी.टेक. या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले पात्र छात्रों को पूरे कोर्स की अवधि तक 100% ट्यूशन फीस, हॉस्टल एवं मेस शुल्क (नियमों के अनुसार), तथा पहले वर्ष में उच्च गुणवत्ता का लैपटॉप उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों द्वारा मेंटरशिप और करियर मार्गदर्शन भी दिया जाता है।

Bharti Airtel Scholarship

Bharti Airtel Scholarship 2026-27 के मुख्य लाभ

कुल स्कॉलरशिप राशि

3.0 लाख से अधिक

‌ भारती एयरटेल स्कॉलरशिप के तहत सैनिक छात्रों को कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक और वित्तीय लाभ प्रदान किए जाते हैं इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बिना आर्थिक बड़ा के उच्च तकनीकी शिक्षा पूरी करने की सहायता दी जाती है ।

100% ट्यूशन फीस सहायता

चीनी छात्रों की पूरी कोर्स अधिकतम 5 वर्ष की 100% वार्षिक ट्यूशन फीस का भुगतान किया जाता है, बस शर्तें छात्र में नवीनीकरण की शर्तें पूरी करते रहें ।

हॉस्टल एवं मेस सहायता

यदि छात्र संस्थान में रहते हैं तो हॉस्टल एवं मेस शुल्क की  भी छात्रवृत्ति के अंतर्गत कबर किया जाता है, निजी आवास में रहने वाले छात्रों को भी संस्थान के हॉस्टल शुल्क के बराबर सहायता दी जाती है ।

Bharti Airtel Scholarship 2026-27 Eligibility

  • Electronics & Communication
  • Telecom
  • Information Technology (IT)
  • Computer Science
  • Data Science
  • Aerospace
  • Emerging Technologies (AI, IoT, AR/VR, Machine Learning, Robotics आदि)
कॉलेज

प्रवेश भारत के Top 50 NIRF Engineering Institutes/Universities (नवीनतम NIRF सूची के अनुसार) में होना चाहिए।

  1.  परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  2. आवेदक भारत का नागरिक और निवासी होना चाहिए
  3. आवेदक उसी शैक्षणिक उद्देश्य के लिए किसी अन्य Scholarship/Grant का लाभ नहीं ले रहा हो
प्राथमिकता (Preference)

इन श्रेणियों के छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है ।

  • छात्राएँ (Girls)
  • दिव्यांग छात्र (Persons with Disabilities)
  • Single Parent या अनाथ छात्र
  • Transgender छात्र
प्राथमिकता (Preference)

इन श्रेणियों के छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है ।

  • छात्राएँ (Girls)
  • दिव्यांग छात्र (Persons with Disabilities)
  • Single Parent या अनाथ छात्र
  • Transgender छात्र
मिलने वाले लाभ
  • 100% ट्यूशन फीस
  • हॉस्टल एवं मेस शुल्क (नियमों के अनुसार)
  • पहले वर्ष में हाई-एंड लैपटॉप
  • मेंटरशिप और करियर गाइडेंस
  • पूरे कोर्स (अधिकतम 5 वर्ष) तक सहायता, नवीनीकरण की शर्तें पूरी होने प
Bharti Airtel Scholarship 2026-27 चयन प्रक्रिया

Bharti Airtel Scholarship 2026-27 में चयन Merit-cum-Means (योग्यता + आर्थिक स्थिति) के आधार पर किया जाता है। चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है।

ऑनलाइन आवेदन सबसे पहले उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होता है। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, आय संबंधी जानकारी और सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं। साथ ही Statement of Purpose (SOP) भी जमा करना होता है।

प्रारंभिक जांच (Screening) आवेदन की जांच की जाती है कि उम्मीदवार पात्रता शर्तों को पूरा करता है या नहीं तथा सभी दस्तावेज़ सही और पूर्ण हैं या नहीं। अधूरे या गलत आवेदन इस चरण में अस्वीकार किए जा सकते हैं।

शॉर्टलिस्टिंग

पात्र उम्मीदवारों को निम्न आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है:

शैक्षणिक प्रदर्शन (Merit)

परिवार की वार्षिक आय

SOP (Statement of Purpose)

उपलब्धियां, प्रोजेक्ट और नेतृत्व क्षमता

सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ (यदि लागू हों

दस्तावेज सत्यापन शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के सभी दस्तावेज़ों का विस्तृत सत्यापन किया जाता है।

ऑडियो/वीडियो इंटरव्यू

दस्तावेज़ सत्यापन के बाद चयनित उम्मीदवारों को ऑनलाइन Audio/Video Interview के लिए बुलाया जा सकता है। इस दौरान उनकी पढ़ाई, लक्ष्य, आर्थिक स्थिति और भविष्य की योजनाओं के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं।

होम वेरिफिकेशन (यदि आवश्यक हो)

कुछ मामलों में अंतिम चयन से पहले उम्मीदवार के घर जाकर जानकारी का सत्यापन भी किया जा सकता है।

अंतिम चयन

सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाती है और उन्हें Bharti Scholar के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

Bharti Airtel Scholarship 2026-27 नवीनीकरण नीति (Renewal Policy)

Bharti Airtel Scholarship केवल पहले वर्ष के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे कोर्स (अधिकतम 5 वर्ष) तक जारी रह सकती है।

नवीनीकरण के लिए मुख्य शर्तें

  • छात्र को अगले शैक्षणिक वर्ष में सफलतापूर्वक प्रमोट (Promote) होना चाहिए।
  • पूरे वर्ष संतोषजनक शैक्षणिक प्रदर्शन (Academic Performance) बनाए रखना आवश्यक है।
  • संस्थान में नियमित उपस्थिति (Attendance) और अनुशासन बनाए रखना होगा।
  • छात्र को हर वर्ष नवीनीकरण (Renewal) के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित समय पर जमा करने होंगे।
  • यदि परिवार की आय या अन्य पात्रता शर्तों में ऐसा बदलाव होता है जिससे छात्र योजना के लिए अपात्र हो जाए, तो छात्रवृत्ति बंद की जा सकती है।
  • गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज़ या छात्रवृत्ति की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर छात्रवृत्ति रद्द की जा सकती है।

नवीनीकरण के समय मांगे जा सकने वाले दस्तावेज़

  • पिछले वर्ष की मार्कशीट / रिजल्ट
  • अगले वर्ष में प्रवेश (Admission/Promotion) का प्रमाण
  • संस्थान द्वारा जारी बोनाफाइड प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • अन्य दस्तावेज़, जैसा कि Bharti Airtel Foundation द्वारा मांगा जाए।

ध्यान दें: नवीनीकरण स्वतः (Automatic) नहीं होता। पात्र छात्रों को प्रत्येक वर्ष निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार Renewal आवेदन करना होता है और सभी शर्तें पूरी करनी होती हैं।

आवेदन प्रक्रिया

Bharti Airtel Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाता है। आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होती है:

चरण 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ

सबसे पहले Bharti Airtel Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और “Show Interest” बटन पर क्लिक करें।

चरण 2: Buddy4Study पर लॉगिन/रजिस्ट्रेशन करें

“Show Interest” पर क्लिक करने के बाद आप Buddy4Study पोर्टल पर पहुँच जाएंगे। यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले ईमेल या मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करें।

चरण 3: आवेदन फॉर्म भरें

अब Bharti Airtel Scholarship 2026-27 का आवेदन फॉर्म खोलें और निम्न जानकारी सही-सही भरें:

  • व्यक्तिगत जानकारी
  • शैक्षणिक विवरण
  • कॉलेज/संस्थान की जानकारी
  • परिवार की आय संबंधी जानकारी
  • बैंक खाते का विवरण

चरण 4: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

सभी आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें, जैसे:

  • पहचान पत्र
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • प्रवेश पत्र एवं फीस रसीद
  • JEE/प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र/ITR
  • बैंक विवरण
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • Statement of Purpose (SOP)
  • अन्य उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज़ (यदि हों)

चरण 5: फॉर्म की समीक्षा करें

सभी जानकारी और दस्तावेज़ों की अच्छी तरह जांच करें। यदि कोई त्रुटि हो तो उसे सुधार लें।

चरण 6: आवेदन जमा करें

सभी जानकारी सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा करें। सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने के बाद उसका रिकॉर्ड या पुष्टि संदेश सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तारीखें

Bharti Airtel Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखें।

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि03 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 जुलाई 2026
दस्तावेज़ सत्यापनआवेदन बंद होने के बाद (यदि आवश्यक हो)
शॉर्टलिस्टिंग एवं इंटरव्यूदस्तावेज़ सत्यापन के बाद
अंतिम चयन/परिणामचयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद

Bharti Airtel Scholarship 2026-27 FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. Bharti Airtel Scholarship 2026-27 क्या है?

यह Bharti Airtel Foundation द्वारा शुरू की गई एक छात्रवृत्ति योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

2. इस छात्रवृत्ति के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

वे छात्र जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रथम वर्ष के Undergraduate Engineering या 5 वर्षीय Integrated Technology Course में Top NIRF Engineering Institutes में प्रवेश लिया है और जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख या उससे कम है।

3. Bharti Airtel Scholarship में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?

इस छात्रवृत्ति के तहत 100% ट्यूशन फीस, हॉस्टल एवं मेस शुल्क (नियमों के अनुसार), पहले वर्ष में लैपटॉप, तथा मेंटरशिप और करियर गाइडेंस जैसी सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं।

4. क्या इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुल्क देना होगा?

नहीं, Bharti Airtel Scholarship के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क (Free) है।

5. आवेदन कैसे किया जा सकता है?

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से Bharti Airtel Foundation और Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।

6. क्या अन्य छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, यदि छात्र उसी शैक्षणिक उद्देश्य के लिए किसी अन्य छात्रवृत्ति या वित्तीय सहायता का लाभ ले रहा है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाता।

7. Bharti Airtel Scholarship का चयन कैसे होता है?

चयन Merit-cum-Means के आधार पर किया जाता है। इसमें आवेदन की जांच, दस्तावेज़ सत्यापन, शॉर्टलिस्टिंग और आवश्यकता होने पर इंटरव्यू जैसे चरण शामिल हो सकते हैं।

8. क्या छात्रवृत्ति हर वर्ष नवीनीकृत होती है?

हाँ, यदि छात्र निर्धारित शर्तों को पूरा करता है, अगले वर्ष में प्रमोट होता है और आवश्यक दस्तावेज़ समय पर जमा करता है, तो छात्रवृत्ति का नवीनीकरण किया जा सकता है।

9. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Bharti Airtel Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

10. आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?

Bharti Airtel Scholarship से जुड़ी नवीनतम जानकारी, पात्रता, आवेदन और दिशा-निर्देश के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://bhartiairtelfoundation.org पर जाएँ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top